LIVE: भारत देश ने खोया रत्न अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। दुखद खबर आज 16 अगस्त को हमारे बीच में आई। सायं 5 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
उसके पहले अटल बिहारी वाजपेई जी को बीते कई दिनों से एम्स में भर्ती रखा गया था। जिसमें लगातार इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 93 वर्ष के अटल बिहारी बाजपेई देश में तीन बार प्रधानमंत्री रहे और 10 बार संसद सदस्य रूप में चुने गए हैं अटल बिहारी वाजपेई जी के जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। अटल जी के विषय में एक बड़ी बात कही जाती है कि विरोधी पक्ष के नेता भी उनके प्रशंसक हुआ करते है। जब वह संसद में बोलते थे तो पूरा संसद शांत हो जाता था और उनको सुनने के लिए हर कोई आता रहता था। वाजपेई जी के निधन की खबर आते ही पूरे देश में यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और हर कोई स्तब्ध रह गया है कैसे उनके इतने बड़े नेता सर्वमान्य नेता आज उनके बीच में नहीं है । हर कोई इस बात की जानकारी लेने के लिए आतुर था कि क्या यह खबर सच में सही है क्योंकि बीते कई दिनों से लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे थे। पिछले 24 घंटे से राजनीतिक गलियारे का हर छोटा-बड़ा और वीवीआईपी नेता जैसे उसका रास्ता एम्स की ओर मुड़ गया था हर कोई एम्स जाने चाह रहा था उससे पूर्व अटल जी की सभी रिश्तेदारों को ग्वालियर से दिल्ली बुला लिया गया था। अंतिम समय पर देश के सभी नेता मुख्यमंत्री व अन्य लोग अटल जी से एम्स मिलने पहुंचे थे।








