Latestमध्यप्रदेश

LIVE: पीएम मोदी ने कहा- गांधी जी के सपनों को साकार करने का अवसर है

मंडला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मंडला में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन देश की 2.44 लाख पंचायतों को संबोधित करेंगे. साथ ही पीएम मोदी आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का भी ऐलान करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

ca3e5763 daae 4f08 9dfa 7343078aa9df

इस दौरान पीएम मोदी मंडला में आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का ऐलान करेंगे. इस योजना के तहत आने वाले 5 सालों में प्रदेश को आदिवासियों के विकास के लिए केंद्र की तरफ से 2 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे. प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद राज्य सरकार इसका प्लान बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगी. मंडला के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले IOC के LPG बॉटलिंग प्लांट का भी भूमि पूजन करेंगे.

 0c5ac195 112c 4f50 88dc f2a5e1617dcc

‘पांच साल में ऐसा काम करो कि कोई बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रह जाए. जब वह बच्चा पढ़-लिखकर बड़ा होगा, तो कहेगा कि हमारे गांव के प्रधान ने मुझे स्कूल भेजकर मेरा जीवन बना दिया:- पीएम मोदी

संसाधन का सही उपयोग कैसे हो, कब हो, किसके लिए हो, कितना हो, इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए. कभी भी विकास के लिए पैसे की कमी नहीं रही है. हमें ईमानदारी से काम करना चाहिए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे जिन भाई-बहनों को पंचायत के ज़रिये गांव की सेवा करने का अवसर मिला है, उन्हें तय करना चाहिए कि कुछ न कुछ ऐसा कर जाएंगे जो वर्षों तक याद किया जाएगा

Leave a Reply

Back to top button