Latest

LIVE: तीनों सेना के जवानों ने 21 बंदूकों की सलामी के साथ अटल जी को दी अंतिम विदाई

नई दिल्‍ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय से स्मृति स्थल पहुंच गया है। जहां उनकों तीनों सेनाओं के जवान ने 21 बंदूकों की सलामी के साथ अंतिम विदाई दी।  उनके अंतिम दर्शन की लालसा लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े हैं। वहीं बड़ी संख्या में लोग उनके वाहन के साथ-साथ चल रहे हैं। स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’ और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’ के बीच स्थित है।
15 25 395401070rajnath ll
राजधानी के आईटीओ के निकट दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर पार्टी मुख्यालय से जब दो बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई तो लोग भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गयी तथा‘वाजपेयी अमर रहे’के नारों से आसमान गूंज उठा। सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और देश के दूरदराज के इलाके से से आए लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में उमड़ पड़े और पंक्तिबद्ध होकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।

 

इससे पूर्व भाजपा के मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

15 26 04110107033 ll

सबसे पहले पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करने वालों का तांता लग गया। लोग पंक्तिबद्ध होकर वाजपेयी की तस्वीर के सामने पुष्प अर्पित करके आगे बढ़ते गए। मोदी और शाह पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर के भाजपा मुख्यालय पहुंचने से काफी पहले यहां पहुंच गए थे।
11 45 532033070main 5 ll

इससे पूर्व वाजपेयी के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को वाहनों के काफिले के साथ उनके आवास से अकबर रोड, इंडिया गेट होते हुए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय लाया गया जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोग ‘वाजपेयी अमर रहे’ के नारे भी लगा रहे थे। भाजपा मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को शाम पांच बजकर पांच मिनट पर यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था।

11 46 473509070main 3 ll

अंतिम यात्रा के मद्देनजर आज दोपहर के बाद तमाम रास्ते बंद रहेंगे। कृष्ण मेनन मार्ग, सुनहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, मान सिंह रोड, भगवान दास रोड, शाहजहां रोड और सिंकदरा रोड आज सुबह आठ बजे से ही बंद रहे। यातायात पुलिस ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, इन्द्रप्रस्थ मार्ग, तिलक ब्रिज से लेकर दिल्ली गेट तक और जवाहर लाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक) तक बंद रहेंगे। लोगों को सलाह दी गई है कि उत्तरी से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए वे अरबिन्दो मार्ग, सफदरजंग रोड, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट और मंदिर मार्ग का प्रयोग करें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply