Thursday, May 21, 2026
Latest:
LatestPoliticsमध्यप्रदेश

LIVE: चित्रकूट में राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना

चित्रकूट। देश में लगातार मेड इन इंडिया की बात की जाती है, लेकिन हर तरफ मेड इन चाइना ही नजर आता है। यहां तक की सरदार पटेल की मूर्ति भी चीन में बन रही है। पीएम मोदी हर जगह सिर्फ वादे कर रहे हैं। ये बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चित्रकूट में एक नुक्कड़ सभा में कही। वे रजौला बाईपास में ये सभा कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने राफेल का मुद्दा उठाते हुए फिर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने अपने दोस्त को 30 हजार करोड़ बांटे। 526 करोड़ के जहाज 1600 करोड़ में खरीदे गए। पीएम देश को राफेल का सही दाम क्यों नहीं बताते। पीएम ने युवाओं, किसानों से झूठ बोला।

उन्होंने ये भी कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद मप्र में बेरोजगारी, गरीबी बढ़ी है। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चित्रकूट से दौरे की शुरुआत करते हुए राहुल ने सबसे पहले कामतानाथ मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन किए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply