LIVE : उज्जैन से रवाना सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा-शाह ने दिखाई हरी झंडी

amit and shivraj

उज्जैन । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा महाकाल की नगरी से रवाना हो गई है। यात्रा को अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री चौहान का जन आशीर्वाद यात्रा रथ पहले चरण की 300 किमी के सफर पर बढ़ेगा। पहले दिन यात्रा शहर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित इंदिरानगर चौराहे पर विराम लेगी। दूसरे दिन बड़नगर से शुरू होकर बदनावर होते रतलाम पहुंचेगी। 55 दिनों में यह यात्रा 232 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।

JANDARSHAN

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह सभास्थल नानाखेड़ा पहुंचे और उन्होने सभास्थल पर मौजूद विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया। उज्जैन पहुंचने पर अमित शाह और शिवराज सिंह महाकालेश्वर मंदिर गए और भगवान महाकाल की आराधना की।

इसे भी पढ़ें-  भोपाल में नाबालिग के साथ बर्बरता: वजन मशीन चोरी के शक में दुकान में किया बंद, छुरी से 19 वार करने का आरोप, वीडियो वायरल

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श