मध्यप्रदेश
LIVE : उज्जैन से रवाना सीएम शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा-शाह ने दिखाई हरी झंडी

उज्जैन । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा महाकाल की नगरी से रवाना हो गई है। यात्रा को अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री चौहान का जन आशीर्वाद यात्रा रथ पहले चरण की 300 किमी के सफर पर बढ़ेगा। पहले दिन यात्रा शहर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित इंदिरानगर चौराहे पर विराम लेगी। दूसरे दिन बड़नगर से शुरू होकर बदनावर होते रतलाम पहुंचेगी। 55 दिनों में यह यात्रा 232 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।









