
कटनी। सनशाइन एकेडमी रायबड़ा में आज हिंदी सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस में लिटिल सनशाइनर्स ने हिंदी में कविता, कहानी दोहे सुनाई शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए हिंदी भाषा के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हर वर्ष १४ सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है १४ सितम्बर को ही हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था वर्ष १९४९ में इसी दिन देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था माता सरस्वती की प्रतिमा पर माला अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।
बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं से हिंदी भाषा के महत्व को समझा एवं हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी गीत प्रस्तुत किये शिक्षिकाओं द्वारा भाषण देकर बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व बताया गया। एवं उन्हें इस तथ्य से भी अवगत कराया गया की हिंदी हमारी मातृ भाषा है ।
आज साथ ही साथ संस्थापक दिवस के उपलक्ष में सभी बच्चों को मिठाई चॉकलेट और सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए इस अवसर पर हिंदी दिवस रंगारंग एवं सांस्कृतिक कायक्रमों के साथ मनाया गया इस अवसर बच्चों ने कई हिंदी की कवितायेँ सुनाई अपनी शिक्षिकाओं से हिंदी की जानकारी प्राप्त कर बच्चे बहुत उत्साहित दिखाई दिए।
इस कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने बच्चों का सहयोग किया बच्चों को इतना उत्साहित और आनंदित देखकर शिक्षिकाओं को भी बड़ी प्रसन्नता हुई। विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








