Health

Lipstick Wearing Tips: पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका जानती हैं ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Lipstick Wearing Tips : सदियों से महिलाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। खासतौर पर वो महिलाएं जो घर से बाहर काम करने जाती हैं, वो अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास को और ज्यादा बढ़ाने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं।

पहले के समय में तो लिपस्टिक के लिमिटेड रंग ही देखने को मिलते थे, लेकिन आज के समय में आप अपनी स्किन टोन, लिप टाइप के हिसाब से लिपस्टिक खरीद सकती हैं। बहुत सी महिलाओं के होंठ काफी पतले होते हैं, ऐसे में उन्हें लिपस्टिक लगाते समय काफी सोचना पड़ता है।

महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जो पतले होंठों पर लिपस्टिक लगाने में काफी मदद करेंगी। इन टिप्स को अपनाने के बाद आपके होंठ और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं।

रंग हो सही

लिपस्टिक लगाते समय उसके रंग का खास ध्यान रखें। अक्सर देखा जाता है कि जो गहरे रंग होते हैं, उनके इस्तेमाल से होंठ पतले लगते हैं। ऐसे में आप गहरे रंगों को छोड़कर पीच, बेरी और न्यूड रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Lipstick Wearing Tips : लिप ग्लॉस है जरूरी

अपने होंठों को फिलर दिखाने के लिए लिपस्टिक के साथ लिप ग्लॉस का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके लिए आपको बाजार में अच्छी क्वालिटी के न्यूड या पीच रंग का लिप ग्लॉस आसानी से मिल जाएगा।

READ MORE : https://Delhi NCR : 1.5 करोड़ से महंगे लग्जरी फ्लैट की बिक्री में उछाल, दिल्ली-एनसीआर में जनवरी-जून में 65 फीसदी इजाफा

लिप लाइनर जरूर लगाएं

लिपस्टिक को सही आकार देने के लिए सबसे पहले लिप लाइनर का ही इस्तेमाल करें। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसकी मदद से आपको बस होंठों को आकार देना है। अगर आप इसे ज्यादा ऊपर से लगाएंगी, तो आपके होंठ खराब भी दिख सकते हैं।

Back to top button