एलआईएएफआई ने एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के समक्ष उठाईं अभिकर्ताओं की समस्याएं, शीघ्र निराकरण की मांग,ड्यू लिस्ट समय पर जारी करने, शाखा में कर्मचारियों की नियुक्ति और ग्राहकों के भुगतान में देरी रोकने की मांग

IMG 20261103 WA0069 scaled

एलआईएएफआई ने एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के समक्ष उठाईं अभिकर्ताओं की समस्याएं, शीघ्र निराकरण की मांग,ड्यू लिस्ट समय पर जारी करने, शाखा में कर्मचारियों की नियुक्ति और ग्राहकों के भुगतान में देरी रोकने की मां

 

कटनी। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (LIAFI) की कटनी इकाई द्वारा अभिकर्ताओं की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के मंडल कार्यालय जबलपुर में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कटनी इकाई के अभिकर्ताओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

बैठक में सबसे पहले माह की ड्यू लिस्ट प्रत्येक माह की पहली तारीख को जारी करने की मांग रखी गई। अभिकर्ताओं का कहना था कि समय पर ड्यू लिस्ट उपलब्ध होने से वे ग्राहकों से संपर्क कर निर्धारित समय पर प्रीमियम जमा कराने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।

इसके अलावा एलआईसी की कटनी शाखा क्रमांक-1 में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया गया। बताया गया कि मार्च 2027 तक शाखा के चार कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसी स्थिति में उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की पदस्थापना समय रहते की जाए, ताकि अभिकर्ताओं और पॉलिसीधारकों के कार्य प्रभावित न हों तथा उन्हें अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

बैठक में ग्राहकों को मिलने वाली एसबी (सर्वाइवल बेनिफिट), ऋण एवं परिपक्वता (मैच्योरिटी) राशि का भुगतान निर्धारित देय तिथि पर सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। अभिकर्ताओं ने बताया कि भुगतान में देरी होने से ग्राहकों में असंतोष पैदा होता है, जिसका सीधा असर अभिकर्ताओं के प्रति उनके विश्वास और नए व्यवसाय पर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें-  मानिकपुर रेलखंड पर रमपुरवा के पास ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, 3 दिन पुराना होने से पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

इसके साथ ही पॉलिसी बॉन्ड डाक के माध्यम से ग्राहकों तक समय पर नहीं पहुंचने की समस्या भी उठाई गई। अभिकर्ताओं ने कहा कि बीमा पॉलिसी जारी होने के बाद डाक से भेजे जाने वाले बॉन्ड कई बार पॉलिसीधारकों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस व्यवस्था में सुधार कर पॉलिसी बॉन्ड सुरक्षित एवं समय पर ग्राहकों तक पहुंचाने की मांग की गई।

LIAFI की कटनी इकाई ने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक से सभी समस्याओं पर गंभीरता एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया, ताकि अभिकर्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके और ग्राहकों को भी समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।