1. जानिए कितना कैल्शियम है जरूरी
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि उम्र और लिंग के अनुसार हर किसी को इसकी आवश्यकता अलग होती है। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है। 50 साल तक की महिलाओं को प्रतिदिन करीब 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है। वहीं 70 साल तक के पुरुषों को भी इतने ही कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसी के साथ अगर महिला की 50 साल से ज्यादा है और पुरुषों की उम्र 70 साल से ज्यादा है तो उन्हें हर रोज करीब 1200 मिलीग्राम कैल्शियम अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
2. विटामिन डी मजबूत करेगा हड्डियां
विटामिन डी आंतों से कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है, जो हड्डियों के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक खनिज है। यह शक्तिशाली विटामिन हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं यानी ओस्टियोब्लास्ट की गतिविधि को बढ़ाता है, जिससे नई हड्डी का निर्माण होता है। इसलिए विटामिन डी आपके लिए बहुत जरूरी है। प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट आपको सूरज की धूप का सेवन करना चाहिए।
आइए जानते हैं 30 के बाद हड्डियों को मजबूत कैसे रखें?
3. व्यायाम से धीमा होगा नुकसान
नियमित रूप से व्यायाम करने वालों की हड्डियां व्यायाम न करने वालों के मुकाबले ज्यादा मजबूत होती हैं। इसलिए अपनी दैनिक दिनचर्या में आप व्यायाम को जगह दें। वॉकिंग, दौड़ लगाना, वजन उठाना आदि से हड्डियों को होने वाले नुकसान में कमी लाई जा सकती है।
4. धूम्रपान से बनाएं दूरी
आमतौर पर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती, लेकिन धूम्रपान भी आपकी हड्डियों के लिए नुकसानदायक है। दरअसल, धूम्रपान आंतों से कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डालता है। धूम्रपान हड्डियों में रक्त के प्रवाह को कम करता है, जिससे उन्हें पोषक तत्व और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो धूम्रपान के साथ ही आपको शराब से भी दूरी बना लेनी चाहिए।














