Latest

देर रात्रि कॉम्बिंग गश्त, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

देर रात्रि कॉम्बिंग गश्त, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

कटनी। पुलिस द्वारा देर रात्रि मे कॉम्बिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 108 बदमाशो को चेक करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई । 73 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार 29 स्थाई, 44 गिरफ्तारी तथा कई समंस भी किए तामील।

IMG 20240303 WA0035 IMG 20240303 WA0034 IMG 20240303 WA0036

अवैध शराब बेचने, सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने के 30 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही। 151 crpc में 02, तथा 107/116 crpc में 38/38 पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

IMG 20240303 WA0037 IMG 20240303 WA0038 IMG 20240303 WA0042 IMG 20240303 WA0040

क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, नकबजनों एवं निगरानीशुदा बदमाशों सहित कई चाकूबाजो और जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 106 से ज्यादा गुंडे/बदमाशों को भी किया गया चेक । अपराधियों को पकड़कर, डोजियर भरवा कर अपराध नहीं करने की दी हिदायत।

आपको बता दें कि 02 मार्च 2024- जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में जिले चारों अनुभागो के डीएसपी के नेतृत्व में, दिनांक 02-03 मार्च की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान कटनी पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 106 बदमाशों, असामाजिक तत्वों को चैक कर बदमाशो के विरुद्ध उचित वैधनिक कार्यवाही की गई हैं।

IMG 20240303 WA0042 1 IMG 20240303 WA0040 1 IMG 20240303 WA0039 IMG 20240303 WA0043 IMG 20240303 WA0041

कम्बिंग गस्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 73 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार 29 स्थाई, 44 गिरफ्तारी और जमानती वारंट सहित कई समंस भी कराए तामील।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 30 प्रकरण पंजीबद्ध कर की वैधानिक कार्यवाही। जिसमें थाना विजयराघवगढ द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले असामाजिक तत्वों पर 03 कार्यवाही की गई ।
कटनी पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button