
ललित मोदी की वानुआतु नागरिकता ने बढ़ाई भारत सरकार की चुनौती। भगोड़ा ललित मोदी को भारत लाना अब और मुश्किल हो जाएगा क्योंकि भगोड़े ने अब प्रशांत महासागर के एक छोटे से देश वनुआतु की नागरिकता हासिल कर ली है। अब वह भारत का नागरिक नहीं रहा और उसके प्रत्यर्पण के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि वनुआतु का भारत या किसी भी देश के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है।
भारत का भगोड़ा ललित मोदी ने विदेशी नागरिकता हासिल कर ली है। ललित मोदी 12 साल से भारत से फरार हैं और अब उन्होंने प्रशांत महासागर के एक छोटे से देश वनुआतु की नागरिकता हासिल कर ली है। अब ललित मोदी के प्रत्यर्पण के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर अब ललित मोदी को भारत लाना और मुश्किल हो जाएगा क्योंकि वो अब भारत का नहीं वनुआतु का नागरिक हो चुका है।
ललित मोदी के नए पासपोर्ट का नंबर RV0191750 है. वनुआतु से यह पासपोर्ट 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया. ललित मोदी पर 125 करोड़ के घोटाले का आरोप है. ललित मोदी को भारत लाने के लिए भारतीय एजेंसियां पिछले 12 सालों से लगी हुईं हैं लेकिन विदेशी नागरिकता ले लेने के बाद ललित मोदी को भारत लाना और मुश्किल हो सकता है।
वनुआतु से भारत की प्रत्यपर्ण संधि नहीं
ललित मोदी के नए पासपोर्ट की जानकारी भारतीय एजेंसियों को भी नहीं है।








