Latest

Lahsun Mandi: मंडी में रोज हो रही 15 हजार कट्टे लहसुन की आवक, अच्छे दाम से किसान भी खुश

Lahsun Mandi: मंडी में रोज हो रही 15 हजार कट्टे लहसुन की आवक, अच्छे दाम से किसान भी खुश मंदसौर की मंडी में रोज हो रही 15 हजार कट्टे लहसुन की आवक, अच्छे दाम से किसान भी खुश । लहसुन की मांग अधिक होने से किसानों को लाभ मिल रहा है। मंदसौर मंडी में लहसुन के दामों से किसान बेहद खुश है। एक माह से किसानों को लहसुन के दाम 15 से 18 हजार रुपये प्रति क्विटंल तक किसानों को मिल रहे है। इसके साथ ही मंडी में लहसुन की आवक भी बंपर बनी हुई है। दाम अच्छे से खुश किसान कह रहे है की अब लागत और लाभ दोनों मिल रहा है। शुक्रवार को मंडी में 16 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई। किसानों को लहसुन के दाम 15 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले।

 

लहसुन हो रहा एक्सपोर्ट, मिल रहे अच्छे दाम

अन्य राज्यों एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में लहसुन की मांग तेज बनी हुई है। किसानों का कहना है मंडी में लहसुन के लाभकारी दाम मिल रहे है। व्यापारियों का कहना है की लहसुन एक्सपोर्ट हो रही है वहां मांग अधिक हैं। वहीं इस साल लहसुन की पैदावार मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कम हुई है। इसके चलते मांग के अनुरूप पूर्ति नहीं होने से भी दामों में उछाल है।

 

लहसुन का साइज बड़ा होने के साथ बेहतर क्वालिटी का

मंदसौर कृषि मंडी में लहसुन की बंपर आवक हो रही है। जुलाई के पहले सप्ताह से ही लहसुन के दामों में उछाल आ रहा है। लहसुन का साइज बड़ा होने एवं बेहतर क्वालिट होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग तेज होने से दामों में तेजी आ रही है।

शुक्रवार को मंदसौर मंडी में लहसुन के दाम 15 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल तक किसानों को मिले। इसके साथ ही लहसुन की आवक भी तेज रही। शुक्रवार को मंडी में 16 हजार कट्टे लहसुन की आवक रही। मई-जून माह में लहसुन के दाम को लेकर किसानों में नाराजगी भी थी।

लागत भी निकल रही लाभ भी मिल रहा

व्यापारियों का कहना है की दामों में घटत-बढ़त आगे से ही होती है। शुक्रवार को मंडी में लहसुन का भाव सर्वाधिक 15 हजार 600 रुपये तक रहा। लहसुन के बेहतर दाम मिलने से किसान खुश है। इसके साथ ही न्यूनतम तक किसानों को 6200 रुपये प्रति क्विटंल दाम मिले। इससे पहले वर्षो में भी बेस्ट क्वालिटी का लहसुन मंदसौर मंडी में 35 हजार रुपये क्विंटल तक बिक चुका है। शुक्रवार को ग्राम रणायरा से लहसुन लेकर आए किसान पवन पाटीदार ने बताया की उनकी लहसुन 14 हजार 800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिकी है। लहसुन के दाम अच्छे मिलने से लागत तो निकल रही है वहीं लाभ भी मिल रहा है।

 

31 हजार बोरी उपज की हुई आवक

शुक्रवार को मंडी में कुल 31 हजार 899 बोरियों की आवक हुई। इसमें सर्वाधिक 16 हजार कट्टे लहसुन के ही थे। बाकी सभी उपज मिलाकर 15 हजार बोरी की आवक रही। लहसुन के दाम किसानों को न्यूनतम 6200 से लेकर 15600 रुपये प्रति क्विटंल तक मिले। इसके साथ ही सोयाबीन और गेहूं के दामों से भी किसान खुश है। मंडी में सोयाबीन के दाम 4550 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल तक है। वहीं गेहूं के दाम किसानों को 2380 से 2930 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।

Back to top button