FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Ladli Behno Ka Setup: राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन: सीएम की यात्रा पर संविदा कर्मी करेंगे पुष्प वर्षा

Ladli Behno Ka Setup: राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन: सीएम की यात्रा पर संविदा कर्मी करेंगे पुष्प वर्षा । देहात की 40 हजार लाड़ली बहनों के भरोसे की सीएम शिवराज सिंह चौहान का 10 सितंबर का कार्यक्रम है। फूलबाग मैदान भी इसलिए चुना गया है कि भीड़ यहां ज्यादा दिखेगी। मेला मैदान खाली रह जाता तो किरकिरी की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल में इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ीं हैं। अब 10 सितंबर को सीएम की मौजूदगी में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन और ढाई किमी रूट पर जनदर्शन यात्रा प्रस्तावित है। एयरपोर्ट से फूलबाग मैदान 13 किमी तक सरकार की योजनाओं की ब्रांडिंग की जाएगी और जनदर्शन यात्रा में 30 जगह मंच पर स्वागत होगा, जिसमें लाड़ली बहनाओं को भी लगाया जाएगा। सामाजिक संस्थाओं पर भीड़ की गारंटी नहीं है।

यहां यह बता दें 10 सितंबर को अचलेश्वर पर पूजन कर भंडारे में सीएम शामिल होंगे और यहां से इंदरगंज नदी गेट, गुरुद्वारा के पीछे से जल विहार होकर यात्रा फूलबाग मैदान पहुंचेगी। यहां राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की चौथी किश्त डाली जाएगी। गुरुवार को प्रशासन पुलिस के अधिकारियों ने भाजपा नेताओ के साथ रूट देखा और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। फूलबाग मैदान कार्यक्रम में पांच क्विंटल गुलाब मंगवाया जा रहा है,वहीं कार्यक्रम की व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर महिला अधिकारी कर्मचारियों को सौंपी जाएंगी।

सीएम की यात्रा पर संविदा कर्मी करेंगे पुष्प वर्षा

संविदा कर्मचारी मुख्यमंत्री की 10 सितंबर को होने जा रही यात्रा पर पुष्प वर्षा करेंगे। संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला का कहना है संविदा महापंचायत में संविदा कर्मियों के हित में लिये गये एतिहासिक निर्णय के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्प वर्षा की जाएगी। बुधवार को फूलबाग में बैठक की गई। सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुष्पवर्षा करने का निर्णय लिया गया है।

हर जगह सीएम को भीड़ दिखे-लाड़ली बहनाओं का ऐसा सेटअप

फूलबाग मैदान पर हजारों महिलाओं की भीड़ दिखे और जनदर्शन यात्रा का रूट खाली न दिखे इसके लिए प्रशासन ने सेटअप किया है। 800 बसों से देहात से आने वाली महिलाओं से पहले फूलबाग मैदान फुल कर दिया जाएगा। शेष महिलाओं को जनदर्शन रूट भेजेंगे। 30 जगह मंच बनाए जा रहे हैं और यात्रा में महिलाएं भी चलेंगी। विशेष रथ में सीएम, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे। खास बात यह प्रदेशभर में लाड़ली बहना के जो भीड़भरे कार्यक्रम हो रहे हैं वैसे नजारे का प्रेशर भी प्रशासन पर है।

 

जनदर्शन-जन आशीर्वाद एक दिन करने की भी तैयारी

सीएम 10 को ग्वालियर आ रहे हैं, 12 को जनआर्शीवाद यात्रा प्रस्तावित है। इन दोनों कार्यक्रम को एक ही दिन करने की तैयारी भी संभावित है। सीएम 10 को जनदर्शन व महिला सम्मेलन से फ्री होकर शाम से जनआर्शीवाद यात्रा कर सकते हैं जो विक्की फैक्ट्री,नाका चंद्रवदनी से शुरू होकर मांडरे की माता, अचलेश्वर, इंदरगंज, दाल बाजार, लोहिया बाजार, उंटपुल, बाडा़, सराफा, छप्पर वाला पुल, शिंदे की छावनी, फूलबाग, किलागेट से हजीरा प्रस्तावित है। हजीरा क्षेत्र में सभा होगी। अभी यह एक दिन करना फायनल नहीं है।

Back to top button