Latest

Ladli Behna के मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह को अतिथि शिक्षकों ने लिखा पत्र, 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग

Ladli Behna के मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह को अतिथि शिक्षकों ने लिखा पत्र, 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग। मध्य प्रदेश में नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।  शिवराज सरकार और विपक्ष में बैठी कांग्रेस दोनों ही जनता के लिए  घोषणाएं  और  फ़िर  घोषणाओं का पिटारा खोल रहे हैं।
लेकिन कोई भी अतिथि शिक्षकों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लिहाजा लाडली अतिथि बहनो और भाइयों ने पत्र लिखकर सीएम भाई शिवराज से मांग की है।
 मुख्यमंत्री जी लगभग 15 वर्षो से कम वेतन पर कार्य कर रहे अतिथि शिक्षकों की हालत खराब हो गई है। अतिथि शिक्षक को शिक्षक भर्ती में दिया गया 25% का आरक्षण ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी आपसे निवेदन है कि अतिथि शिक्षक को लाभ देने के लिए निम्न बिन्दु पर विचार कर उनका कल्याण कर दीजिए :-
1- अतिथि शिक्षक को शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण कर दीजिए।
2- शैक्षणिक सत्र 2023-24 से नए अतिथि शिक्षक की व्यवस्था को बंद कर दीजिए जिससे धीरे धीरे पुराने अतिथि शिक्षक को लाभ मिल सके।
3- केंद्रीय, नवोदय विद्यालय की तरह पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही अतिथि शिक्षक के लिए रखा जाए।
4- अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली में उन्ही अतिथि शिक्षक के स्कोर कार्ड ज़ारी हों जिन्होंने पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।
5- अतिथि शिक्षक को वेतन केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय की तरह दिए जाए।
अत: माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से निवेदन है कि अतिथि शिक्षक को शिक्षक भर्ती में 50% आरक्षण देने की कृपा करें। मुख्यमंत्री जी आपने सभी वर्ग को लाभ दिया है तो अतिथि शिक्षक को भी लाभ प्रदान कर दीजिए। :- आवेदक, समस्त अतिथि शिक्षक
मुख्यमंत्री द्वारा वर्तमान में महिला वर्ग के लिए लाडली बहना योजना शुरू की गई है। इसके अलावा खबर आ रही है कि संविदा कर्मियों के लिए सीधी भर्ती में उनको 20% की जगह 50% आरक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री जी का यह उत्तम कार्य है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम