Ladli behana yojna आधी आबादी की पूरी खुशी, शिवराज सिंह ने कहा कि किसी बहना के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, दूसरी क़िस्त ट्रांसफर

ladli behna yojana मध्यप्रदेश में आधी आबादी को पूरी खुशी मिली। लाड़ली बहना योजना की राशि पहुंची पूरे 100% पात्र महिलाओं के खाते में। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने देश में E-KYC का भी बनाया रिकॉर्ड। 100 दिन में सवा करोड़ महिलाओं के खातों में 100% सफलता के साथ DBT के माध्यम से पहुंचा योजना का पैसा। मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त अंतरण समारोह में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना #लाड़ली_दिवस pic.twitter.com/0SsbQa1iDo
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 10, 2023
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सोमवार को दूसरी किस्त (एक हजार रुपये) जमा कराई गई। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मां अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो कर सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
मेरी बहनों,
जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी, तब तक मैं आपकी सेवा करता रहूंगा। pic.twitter.com/agSj6RKQj0
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 10, 2023
सुपर कारिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा की गई और लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सप्त क्रांति का नाम दिया। शिवराज सिंह ने कहा कि किसी बहना के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। अंतिम सांस रहने तक मैं आपकी सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बहनों का जीवन बदलना चाहता हूं। इस समय खाते में जमा हो रही एक हजार की राशि को मैं 10 हजार रुपये महीने तक पहुंचाना चाहता हूं।