Latestमध्यप्रदेश

Ladli Bahna Yojna: आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ड्रीम योजना “लाड़ली बहना” लांच होगी, जानिए इसकी पूरी डीटेल

Ladli Bahna Yojna: आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ड्रीम योजना लाड़ली बहना योजना लांच हो रही हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना रविवार को विधिवत लांच कर रही है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महिला शौर्यादल, स्व-सहायता समूह, जन अभियान परिषद से जुड़ी महिलाएं और महिला जनप्रतिनिधि सहित प्रदेशभर से एक लाख महिलाओं के आने की उम्मीद है।

योजना का लाभ लेने के लिए दस्तावेज बनवाने को लेकर महिलाएं परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के नाम दिए संदेश में कहा है कि बहनें भटकें नहीं। इसके लिए मूल निवासी और आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत नहीं है। योजना के प्रपत्र भरवाने के लिए आपके गांव, शहर और वार्ड में अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम आएगी और वहीं बैठ कर आवेदन भरवाए जाएंगे। रविवार को भोपाल में आयोजित योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी दूंगा कि योजना का लाभ कैसे उठाना है।

कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ महिलाओं के योजना के प्रपत्र प्रतीक स्वरूप भरवाएंगे। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं लाड़ली बहना योजना पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं दूरदर्शन, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर तक दिखाया जाएगा। यहां योजना की थीम पर एक गीत भी लांच किया जाएगा।

योजना की खास जानकारी

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश
प्रदेश की महिलाओ के उत्थान और विकास हेतु लाडली बहना योजना क़ा शुभारम्भ किया जा रहा है जिसमे प्रदेश की महिलाओ को प्रतिमाह 1000/- की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते मे मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेजी जाएगी

योजना के पात्र महिलाओ की सूची

1) दिनांक 01 जनवरी,2023 को 23 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की आयु की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता महिलाएं

2) ऐसी महिलाएं जिनकी परिवार के सभी सदस्यों की मिलाकर पारिवारिक आय 2.5 लाख से अधिक ना हो

3) ऐसी महिला जिनके परिवार मे किसी भी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर सहित) रजिस्टर्ड ना हो

4) ऐसी महिलाएं जिनकी परिवार मे क़ृषि भूमि 5 एकड़ से अधिक ना हो

आवश्यक दस्तावेज

1) आधार कार्ड (आधार कार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक होना चाहिए)

2) बैंक खाता (बैंक खाते मे आधार कार्ड लिंक होना चाहिए)

3) समग्र आयडी (समग्र आयडी मे आधार कार्ड लिंक होना चाहिए एवं जानकारी आधार के अनुसार ही होना चाहिए )

4) पासपोर्ट फोटो

5) आय क़ा प्रमाण पत्र

6) मूलनिवासी प्रमाण पत्र (महिला के नाम से होना चाहिए)

7) मोबाइल नम्बर

महत्वपूर्ण तिथियां

(1) योजना क़ा शुभारम्भ 05/03/2023

Back to top button