ladli bahna yojana बहनें जहां हैं वहीं ekyc कराई जाएगी, कनेक्टिविटी प्रॉब्लम पर सरकारी वाहन में समीपी सेंटर ले जाया जाएगा
ladli bahna yojana बहनें जहां हैं वहीं ekyc कराई जाएगी। अगर कनेक्टिविटी प्रॉब्लम होती है तो भी बहनों को सरकारी वाहन में समीपी सेंटर ले जाया जाएगा। यह निर्देश हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मतलब साफ है सीएम लाडली बहना योजना को बेहद गम्भीरता से ले रहे हैं। निर्देश के मुताबिक गांव, शहर के वार्ड में ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां से दूसरे गांव या कॉमन सर्विस सेंटर में बहनों को ले जाने की जरूरत पड़ती है तो वाहन की व्यवस्था शासन द्वारा की जाएगी।
ladli bahna yojana ekyc
ई-केवाईसी ekyc के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। शासन द्वारा 15 रुपए का भुगतान संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर को किया जाएगा। यदि किसी बहन से कोई ई-केवाईसी के लिए पैसे मांगता है तो सीएम हेल्पलाइन 181 पर फोन कर शिकायत कर सकते हैं। ऐसे लोगों को जेल भिजवाया जाएगा। यदि बहनों को परेशानी होती है, तो मेरे भाई होने का मतलब ही क्या है। इसलिए निश्चिंत रहिए-परेशान मत होइए। अपने गांव, शहर में ही रहें। हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी। शिविर में लाएगी। सारी औपचारिकता पूरी करवाएगी। ई-केवाईसी इसलिए कराई जा रही है, जिससे बहनों के खाते में ही पैसा जाए। बहनें निश्चिंत रहें, उनकी सारी चिंताएं हमारी हैं।
सीएम ने रविवार को कहा कि आवेदन के लिए 25 मार्च से शिविर लगने लगेंगे। महिलाओं को आवेदन में अपना नाम, पति का नाम, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराने के अलावा तीन जरूरी जानकारी होनी चाहिए। आपकी या आपके परिवार की समग्र आइडी। आधार नंबर और समग्र में दर्ज आपका मोबाइल नंबर। यह जानकारी महिलाओं के पास है, तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। आवेदन भरा जाएगा और उसके बाद ई-केवाईसी करवाई जाएगी।

