Latest
Ladli Bahan Helpline: 1090, 181 और 108 नम्बर लाडली बहनों की मदद करेंगे, शिवराज सरकार करेगी सखी सेंटर की स्थापना, जानिए सबकुछ

Ladli Bahan Helpline: 1090, 181 और 108 नम्बर लाडली बहनों की मदद करेंगे, शिवराज सरकार करेगी सखी सेंटर की स्थापना, जानिए सबकुछ।
मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश की सभी महिलाओं लाडली बहनो के लिए सखी सेंटर्स Sakhi Center की स्थापना करने जा रही है। इसके लिए सभी हेल्पलाइन को जोड़कर 24*7 चौबीस घंटे सातो दिन सखी आपकी मदद करेगी।
तुरन्त सुविधा
यहां तक कि FIR दर्ज कराने के लिए भी उन्हे थाने नहीं जाना होगा। इसके अलावा किसी भी तरह की मदद के लिए Helpline हेल्पलाइन नंबर 1090 के अलावा महिलाएं 181 या 108 पर भी कॉल कर सकतीं हैं। तत्काल उनकी सुनवाई की जाएगी।
bhopal में 24×7 वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर
Women Crime महिला अपराधों से निपटने और पीड़िताओं को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए राजधानी bhopal में 24×7 वन स्टॉप क्राइसिस सेंटरों पर आने वाली महिलाओं की मदद की जाएगी। सरकार ने इसके लिए सीएम हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सर्विस 108 और 1090 को आपस में जोड़ दिया है।
All under one roof एक छत के नीचे सबकुछ
मंगलवार को मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय ने इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यहां पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अभियोजन शाखा के समन्वय से चल रहा है।
लावारिस महिलाओं को सखी सेंटर में रखा जा रहा है।
घरेलू हिंसा की शिकार, दुष्कर्म पीड़ित, एसिड अटैक विक्टिम, अपहृत या पुलिस को मिलने वाली लावारिस महिलाओं को सखी सेंटर में रखा जा रहा है।
यहां पर आने वाली महिलाओं को न थाने जाना पड़ेगा, न अस्पताल जाना होगा, न वकील और महिला बाल विकास विभाग के दफ्तर के चक्कर काटने होंगे। महिलाओं को सभी तरह की मदद एक ही छत के नीचे मिल जाएगी।
पीड़ित की एफआईआर सेंटर पर ही लिखी जाएगी। डीआईआर (डोमेस्टिक इन्फॉरमेशन रिपोर्ट) भी सेंटर पर तैयार की जाती है। मेडिकल जांच, आपात स्थिति में रहने, खाने और इलाज की सुविधा इसी सेंटर पर दी जाती है। महिला को कानूनी सलाह के लिए लीगल एड के माध्यम से सेंटर पर ही वकील उपलब्ध रहेगा। पीड़ित महिलाओं के लिए सेंटर पर सभी प्रकार की सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क रहेंगी।








