Monday, May 4, 2026
Latest:
#Ladli BehnaFEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

Ladali bahna Yojna CM शिवराज बोले कोई भी पात्र बहन लाडली बहना योजना से वंचित नहीं रहेगी, आगे चलकर 3 हजार रुपये महीना मिलेंगे

Ladali bahna Yojna CM शिवराज बोले कोई भी पात्र बहन लाडली बहना योजना से वंचित नहीं रहेगी, आगे चलकर 3 हजार रुपये महीना मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में निर्मित हो रहे हरिहर तीर्थ संकल्प के भूमि पूजन समारोह में यह बात यह मौजूद 50 हजार बहनों को सम्बोधित करते हुए कहीं।

इससे पहले जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यहां पहुंचे तो हेलीपैड के चारों ओर हजारों की तादात में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने भी भीषण गर्मी के बावजूद पूरे हेलीपैड में घूमकर बहनों का आशीर्वाद लिया।

इन स्वागत से अभिभूत सीएम ने एक बार फिर मंच से कहा कि जिन महिलाओं को एक हजार रुपये अभी तक एकाउंट में नहीं आये वह चिंता न करें कोई तकनीकी या कागजी कार्रवाई में कमी होगी। मेने कलेक्टर को बोल दिया है कोई भी पात्र बहन इस योजना से वंचित नहीं होगी। सभी को एक हजार रुपये मिलेगा हर महीने वहीं उन्होंने एक बार फिर कहा कि आगे चलकर 3 हजार रुपये भी बहनों को देंगे। कोई बहन चिंता न करे उसका भाई शिवराज है। कोई तकलीफ नहीं होने दूंगा।

मंच पर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी, श्री अवधेशानंद जी, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक संजय पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम