पटवारा मे अवैध उत्तखनन कर रहे जेसीबी हाइवा को कुठला पुलिस ने दबोचा

पटवारा मे अवैध उत्तखनन कर रहे जेसीबी हाइवा को कुठला पुलिस ने दबोच
कटनी – कुठला थाना क्षेत्र पटवारा ग्राम में चल रहे अवैध मुरूम के उत्खनन की सूचना मिलते ही कुठला थाने की पुलिस ने घेराबंद करते हुए दो डंफर सहित एक जेसीबी पकड़ी है। वही उनके चालक पुलिस को देख भाग खड़े हुए। जिसकी तलाश की जा रही है।
कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि उन्हें जैसे ही अवैध उत्खनन की सूचना मिली वह अपने पूरे स्टॉप के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी करते हुए पटवारा ग्राम के समीप दो डंफर सहित एक जेसीबी को जब्त किया है।
इस सभी के चालक पुलिस को देख मौके से फरार हो गए है जब्त हुए एक डंफर में मुरूम लोड है और एक खाली डंफर जब्त हुआ है। कुठला थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि उन्हें पुलिस के आने की सूचना पहले ही मिल गई थी। जिसके चलते वह मौके से भागने लगे और पुलिस को देख डंफर चालक और जेसीबी चालक भी भाग खड़े हुए है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही यह पता लगाने में जुट गई है कि किसके द्वारा ये उत्खनन किया जा रहा था।








