katniमध्यप्रदेश

जान से मारने की नियत से चाकूबाजी करने वाले दोनो सगे भाई आरोपी क़ो कुठला पुलिस ने किया गिरफ़्तार

जान से मारने की नियत से चाकूबाजी करने वाले दोनो सगे भाई आरोपी क़ो कुठला पुलिस ने किया गिरफ़्ता

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने पुरैनी में खूनी संघर्ष करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण – ज्ञातव्य हो कि सूचनाकर्ता मोहित पटेल पिता हरिलाल पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी हीरापुर कौड़िया थाना एनकेजे जिला कटनी ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 24/01/26 को रात्रि करीब 08:30 बजे वह सौरभ शुक्ला व आशीष पटेल के साथ मोटर साईकल क्रमांक MP21ME4637 से बस स्टेण्ड से पुरैनी जा रहा था । इंडिया होटल बजरंगबली मंदिर के पास ओम रजक एवं अंकित रजक ने लापरवाही से कट मारा, जिसे समझाने पर उन्होंने वाद व धक्का-मुक्की की, तत्पश्चात वे वहां से चले गये । रात्रि करीब 09:15 बजे जगन्नाथ मैरिज गार्डन के पास ओम रजक व अंकित रजक ने रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी । इसी दौरान ओम रजक ने आशीष पटेल को जान से मारने के इरादे से चाकू से पेट में वार किया, जिससे आशीष पटेल के दाहिनी ओर पसली के नीचे चोट आई व खून निकलने लगा । बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से पन्ना तिराहा की ओर भाग गये। घटना के बाद आशीष पटेल को थाना कुठला लाया गया, जहां से अधिक रक्तस्राव होने पर जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना सूचनाकर्ता के सामने घटित हुई है। रिपोर्ट पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाये । जिसकी रिपोर्ट पर चाकू से बार करने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप आरोपीगण अंकित रजक उर्फ अनिकेत पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 18 वर्ष एवं ओम रजक पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी इण्डिया होटल के पीछे थाना कोतवाली कटनी को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये तथा घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी में अंकित रजक उर्फ अनिकेत पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 18 वर्ष निवासी इण्डिया होटल के पीछे सरकारी स्कूल के पास कुठला बस्ती थाना कोतवाली कटनी ओम रजक पिता पीताम्बर उर्फ बुईया रजक उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी इण्डिया होटल के पीछे सरकारी स्कूल के पास कुठला बस्ती थाना कोतवाली कटनी जिला कटनी घटना में प्रयुक्त चाकू
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड आरोपी ओम रजक के विरुद्ध थाना कुठला जिला कटनी में 2 अपराध पंजीबद्ध है।सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में की गई जिसमें प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय एवं अन्य स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही है ।

Back to top button