Latest

वायरल वीडियो में सट्टा खिलाने की बात कहने वाले कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो में सट्टा खिलाने की बात कहने वाले कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । बीती 29 जनवरी सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति सट्टा खिलाने की बात कह रहा है।

उक्त वीडियो संज्ञान में आता ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा उक्त वीडियो की सत्यता की जांच करने एवं वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की तलाश करने हेतु कुठला प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात उक्त व्यक्ति की तलाश की गई जो मुकेश चौधरी पिता संपत चौधरी निवासी टिकरवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया।

जिसके विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई एवं धारा 151 द.प्र.स. के अंतर्गत कार्रवाई की जाकर गिरफ्तार किया गया।

Back to top button