katniमध्यप्रदेश

गांजा लिये युवक को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार एक लाख का गांजा बरामद

गांजा लिये युवक को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार एक लाख का गांजा बराम

कटनी – पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दिनांक 06 दिसम्बर को रात्रि में कुठला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । विवरण इस प्रकार है कि पेट्रोलिंग के दौरान अमरा डांड मंटोला रोड यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात मे बैठा मिला जो पुलिस को देखकर घबराने लगा जिसका नाम पता पूछा तो अपना नाम शक्ति सिंह पिता कुश सिह उम्र 20 साल निवासी पथरेहटा (खिरहनी) थाना बरही जिला कटनी का रहने वाला बताया जिसके पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले में रखे सामान के बारे मे पूछताछ की गई जो सामान के बारे में बताने में आना कानी करने लगा । जिसकी तलाशी राहगीर पंचानो के समक्ष ली गई तलाशी पर संदेही शक्ति सिंह पारधी के पास मिले सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले के अंदर खाखी रंग के शैलो टेप मे लिपटे पांच पैकिट रखे पाये गये ।

उक्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से दो शील बन्द पैकेट में मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 09 किलो 555 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 1,00,000 रुपये का आरोपी के कब्जे से मिला मादक पदार्थ गांजा को विधिवत कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर विधि संगत कार्यवाही की गई है
गिरफ्तार आरोपी शक्ति सिंह पिता कुश सिह उम्र 20 साल निवासी पथरेहटा (खिरहनी) थाना बरही का है जिससे 9 किलो 555 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 1,00,000 रुपये, मिला है

कार्यबाही मे निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रविशुक्ला, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक अजय यादव, भगवत चौधरी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि