Kulbhushan Jadhav पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया विवादित ट्वीट, बुरी तरह हुईं ट्रोल

वेब डेस्‍क। पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव बीते काफी दिनों से चर्चा में हैं. कुलभूषण जाधव पर जहां एक ओर भारत को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से बड़ी जीत हासिल हुई है. वहीं इस फैसले से पाकिस्तान में काफी बौखलाहट देखने को मिल रही है. हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने इस मामले पर एक विवादित ट्वीट किया है. उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कुलभूषण जाधव को लेकर काफी ऊल-जलूल बातें कही हैं. वहीं वीना मलिका का ये ट्वीट उन्हें तब भारी पड़ गया जब कुछ ट्विटर यूजर्स ने उन्हें पुरानी बातें याद दिलाते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया.

वीना मलिक ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखा ‘आतंकवादी और हत्यारे कुलभूषण जाधव के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए. जो आप बोते हों, वहीं आप काटते हैं. तो भारत के जासूसों और आतंकवादियों को उदाहरण देने के लिए वाघा बॉर्डर पर कुलभूषण जाधव को फांसी दे देनी चाहिए.’ वहीं वीना मलिक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है. जैसे ही ये पोस्ट सामने आया वैसे ही लोगों ने वीना मलिक को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया.

वीना मलिक को किसी ने ‘बिग बॉस’ में उनके कॉन्ट्रोवर्शियल दिन याद दिलाए तो किसी ने उन्हें पाकिस्तान की पनौती बुलाना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उन्हें बेवकूफ कहा तो कईयों ने इस मामले पर वीना की पूरी क्लास लगा दी. वहीं कई यूजर ने पाकिस्तान की हालत पर मीम बनाने शुरू कर दिए. इन सब कमेंट्स को देखकर लगता है कि वीना मलिक को वाकई ऐसा ट्वीट करना भारी पड़ गया. हालांकि ट्रोल होने पर वीना मलिक की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बता दें कि वीना मलिक रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 4 में नजर आई थीं. जिसके बाद उन्हें खुलेआम कंटेस्टेंट अस्मित पटेल से नजदीकियां बढ़ाते देखा गया था. इसी कारण उन्हें जबरदस्त सुर्खियां भी मिली थीं. इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन भी दिए लेकिन उन्हें कुछ खास पसंद नहीं किया गया. भारत में उनका फिल्मी करियर शुरू होते ही खत्म हो गया.

Exit mobile version