Latest

कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस: आरोपी के रूंह कंपा देने वाले खुलासे

कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस: आरोपी के रूंह कंपा देने वाले खुलासे"

कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस: आरोपी के रूंह कंपा देने वाले खुलासे किये हैं। कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक नगर निकाय स्वयंसेवक है, जिसने पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

आरोपी ने बताया कि उसने चार शादियां की हैं, लेकिन तीन पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं, जबकि चौथी पत्नी की कैंसर से मौत हो चुकी है। इसके अलावा, आरोपी को शराब पीने और पोर्न वीडियो देखने की लत है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अस्पताल में बेरोक-टोक एंट्री मिली हुई थी, जिसका फायदा उठाकर उसने यह वारदात को अंजाम दिया था। सियालदाह कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह घटना कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई थी, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

शराब पीते हुए पोर्न देखी फिर वारदात को अंजाम दिया 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी संजय रॉय शराब पीते हुए पोर्न फिल्म देखने का आदी था। इतना ही नहीं आरोपी को अस्पताल में बेरोक-टोक एंट्री भी है। इसी वजह से उस पर किसी को ऐसा शक नहीं था और वारदात वाली रात भी वो अस्पताल के अंदर कई बार आया-गया था। वो शुक्रवार की रात 11 बजे शराब पीने अस्पताल के पीछे गया। वहां शराब पीते हुए पोर्न फिल्म देखा। इसके बाद सुबह 4 बजे उसे पिछले दरवाजे से चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में दाखिल होते देखा गया। इसके बाद करीब 4.45 बजे उसे सेमिनार हॉल से बाहर निकले हुए दिखा था। आरोपी विकृत मानसिकता का है, उसका मोबाइल पोर्न वीडियोज से भरा पड़ा है।

 

कैसे पकड़ा गया था आरोपी? 

शनिवार सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक ब्लूटूथ ईयरबड मिला था, जिसके जरिए वो आरोपी तक पहुंच पाई। दरअसल पुलिस ने कई लोगों से फोन से उस ब्लूटूथ को कनेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन वो ब्लूटूथ सिर्फ आरोपी के फोन से कनेक्ट हुआ। इसके बाद आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक सिविक वालंटियर है. ऐसे वालंटियर संविदा कर्मचारी होते हैं, जो कि यातायात और अनधिकृत पार्किंग प्रबंधन के लिए पुलिस कर्मियों की सहायता करते हैं. उनकी नौकरी अस्थायी होती है।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकाला

इधर पीड़िता के समर्थन में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) एम्स ने रविवार को जेएलएन स्टेडियम से लेकर एम्स तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे तब तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक वे पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाते और उनकी सुरक्षा से संबंधित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। गोयल के साथ बैठक के बाद एक जूनियर डॉक्टर ने बताया कि सभी इमरजेंसी और नॉन-इमरजेंसी सेवाओं में काम बंद रहेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपराधी के लिए मृत्युदंड की मांग करने की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Back to top button