Khandwa Lok Sabha By Election: खंडवा। खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को नाम निर्देशन पत्र वापिस लेने की प्रक्रिया के दौरान एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ। ऐसे में अब चुनावी मैदान में 16 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। इनमें 5 राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी शामिल है जबकि 11 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम समय दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। अंततः समय समाप्ति की घोषणा कर दी गई। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। विदित हो कि लोकसभा उपचुनाव में 17 उम्मीदवारों ने दावेदारी को प्रस्तुत की थी। अंतिम दिन 8 अक्टूबर तक इन 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच में एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। बुधवार को नामांकन पत्र वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब 16 प्रत्याशी मैदान में होने से निर्वाचन कार्यालय को बैलेट यूनिट की अतिरिक्त व्यवस्था करनी होगी क्योंकि एक बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों के नाम ही दर्ज हो सकते हैं। ऐसे में नोटा के लिए हर मतदान केंद्र पर अलग-अलग बैलट यूनिट रखनी होगी। इस तरह करीब 1080 बैलट यूनिट अतृप्त मतदान केंद्रों पर लगाई जाएगी। ये प्रत्याशी होंगे चुनावी मैदान में 01 दारासिंह पुत्र भैयालाल ग्राम परेठी भारतीय ट्रायबल पार्टी 02 शेख जाकिर पुत्र शेख हुसैन कुंडलेश्वर वार्ड निर्दलीय 03 हरेसिंह पुत्र मंशाराम आदर्शनगर निर्दलीय 04 ज्ञानेश्वर पाटील पुत्र नत्थूजी पाटील बुरहानपुर भारतीय जनता पार्टी 05 मथूरा बाई पत्नी भगवानसिंह ग्राम रोहणी निर्दलीय 06 भोजराज पुत्र सोहनलाल नेपानगर पीपुल्स पार्टी आफ इंदिया डेमोक्रेटिक 07 चेतन पुत्र सुरेश भीकनगांव निर्दलीय 08 परीक्षित सिंह चौहान पुत्र विश्वनासिंह चौहान सहयोग नगर सिविल लाइन निर्दलीय 09 विपिन कुमार सोनी निवासी रमेश कुमार सोनी किशोर नगर प्रजा एकता पार्टी 10 जहीर उद्दीन पुत्र इकराम उद्दीन बुरहानपुर इंडियन यूनियन मुस्लीम लीग 11 विजय सालवे पुत्र बाबूलाल सालवे बुरहानपुर बहुजन मुक्ति पार्टी 12 सैय्यद रफीक पुत्र मोहम्मद साहब बुरहानपुर वंचित बहुजन आघाड़ी 13 रामगोपाल पुत्र चंपालाल इंदौर निर्दलीय 14 संगमलाल पुत्र रामानंद द्विवेदी इंदौर निर्दलीय 15 गोपाल सिंह सोलंकी मर्दाना निर्दलीय 16 राजनारायण सिंह पुरनी कांग्रेस