katni

KCS School Katni Library: केसीएस विद्यालय परिसर में पुस्तकालय का कलेक्टर ने किया उद्घाटन, सभी परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ

KCS School Katni Library: केसीएस विद्यालय परिसर में पुस्तकालय का कलेक्टर ने किया उद्घाटन, सभी परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ। भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और विशेष पहल करते हुए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा कोचिंग परिसर में एक सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी का गत शनिवार को उद्घाटन किया गया। इस लाइब्रेरी में सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। प्रथम चरण में जिला प्रशासन द्वारा संचालित निशुल्क भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थी इस लाइब्रेरी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस लाइब्रेरी का लाभ कोचिंग के विद्यार्थी दोपहर 2 से शाम 5 तक पुस्तकालय के वातानुकूलित कक्ष में उठा सकेंगे।

प्रथम चरण में भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थी उठा सकेंगे इसका लाभ

25 लाख की लागत से केसीएस विद्यालय परिसर में विकसित होगी सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरीसभी परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास के तहत शहर के मध्य स्थित केसीएस कन्या शाला परिसर में सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय सह प्रशिक्षण केंद्र का विकास कराया जा रहा है। जिसके लिए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन जिला प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत माह महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा समीप स्थित वेंकट लाइब्रेरी के भ्रमण दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद से वहां आने वाले पाठकों विशेषकर विद्यार्थी वर्ग द्वारा लाइब्रेरी में और अधिक और उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने मांग की गई थी।

 

इसी तरह पिछले दिनों केसीएस कन्या शाला परिसर में संचालित निशुल्क भारत निर्माण कोचिंग के निरीक्षण दौरान भी वहां के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। दोनों ही मांगों के मद्देनजर और विद्यार्थी हित को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों से किया वादा पूरा करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा केसीएस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी सह प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किए जाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करा कर भोपाल भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने से अब जिले के विद्यार्थी वर्ग की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है।

जिसके लिए वातानुकूलित पुस्तकालय सह प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराकर इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकों सहित प्रशिक्षण केंद्र की सभी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की जायेंगी।

नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम में आगे आ रहे लोग

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले में साहित्य बोध को विकसित करने और विद्यार्थियों में पढ़ने को लेकर विशेष रुचि जगाने के उद्देश्य से नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम चलाई जा रही है। जिसको लेकर जनता का उत्साहजनक प्रतिसाद लगातार देखने मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर कलेक्टर श्री प्रसाद को अब तक बड़ी तादाद में उपयोगी किताबें भेंट की हैं। इसी क्रम में गत शनिवार को उप सरपंच ग्राम पंचायत जुहली आदर्श पांडे द्वारा भारत निर्माण कोचिंग पहुंचकर कलेक्टर श्री प्रसाद को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकें भेंट की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित इन पुस्तकों को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा भारत निर्माण कोचिंग परिसर में उद्घाटित लाइब्रेरी को भेंट किया गया है।

 

Back to top button