Site icon Yashbharat.com

KBC13: शो को दूसरे ही हफ्ते में मिला पहला करोड़पति, दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला रचेंगी इतिहास !

image editor output image 683757648 1630239806896

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर से दर्शकों का पसंदीदा शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun banega Crorepati 13) लेकर हाजिर हो चुके हैं। इस शो को शुरु हुए महज हफ्ता भर ही हुआ है। लेकिन शो के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि 13 वें सीजन के पहले हफ्ते में ही पहली करोड़पति शो को मिल गई है। लेकिन ये आपको इस हफ्ते नहीं बल्कि अगले हफ्ते देखने को मिलेगा। 

आप सोच रहे होंगे कि वैसे केबीसी (KBC13) में तो हर साल कोई ना कोई कंटेस्टेंट शो से करोड़पति बनकर ही लौटता है। लेकिन इस बार के कंटेस्टेंट की चर्चा इतनी क्यों हो रही है। वो इसलिए क्योंकि इस बार जो महिला करोड़पति बनने वाली है, वो अपने आप में दूसरों से बिल्कुल अलग और दिव्यअंगों के साथ शो पर आई है। करोड़ों के सवाल का जवाब देकर सबको दंग कर देने वाली महिला का नाम हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) है, और वो देख नहीं सकतीं, मगर फिर भी अपने अद्भुद प्रदर्शन से सबको हैरान कर देती हैं। 

मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि हिमानी बुंदेला (Himani Bundela)सभी सवालों का उत्तर देते हुए 15वें प्रश्न पर पहुंचती हैं, जिसके बाद वो 16वां प्रश्न जो कि 7 करोड़ रुपयों के लिए है, वो जैकपॉट प्रश्न भी खेलती हैं। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि एक करोड़ जीतने के बाद जब हिमानी 7 करोड़ के लिए आगे बढ़ती तो वो सवाल का उत्तर देते समय थोड़ी नर्वस तो होती हैं। मगर वो बिग बी से कहती हैं कि  “अगर नीचे गिरी तो कोई बात नहीं, भगवान की मर्जी है”

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस प्रोमो (Kaun banega Crorepati 13) के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘खुशमिजाजी से अपनी जिंदगी जीने वाली एक दृष्टिहीन प्रतियोगी, हिमानी बुंदेला केबीसी 13 की पहली करोड़पति बन गई हैं। पर क्या वो दे पायेंगी 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब? जानने के लिए देखें कौन बनेगा करोड़पति, 30-31 अगस्त, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर। @अमिताभ बच्चन”    

Exit mobile version