Kawad Yatra: मुस्लिम प्रधान ने स्वागत में लगवाई होर्डिंग, प्रशासन ने करा दी भगवा
Kawad Yatra: मुस्लिम प्रधान ने स्वागत में लगवाई होर्डिंग, प्रशासन ने करा दी भगवा

Kawad Yatra: मुस्लिम प्रधान ने स्वागत में लगवाई होर्डिंग, प्रशासन ने करा दी भगवा, कांवड़ मार्ग पर दुकानों के बाहर नाम लिखे जाने का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं पाया था कि नगर में कांवड़ मार्ग (देवबंद-मंगलौर मार्ग) पर मानकी गांव के मुस्लिम प्रधान द्वारा हरे रंग में कांवड़ियों के स्वागत वाला होर्डिंग लगाने को लेकर मामला गरमा गया। ग्राम प्रधान और राज्यमंत्री की फोटो लगे होर्डिंग को दो बार बदला गया। अंत में इसे भगवा रंग दिया गया।
गुरुवार को मानकी गांव के प्रधान मामूर हसन ने शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत वाला एक होर्डिंग देवबंद मंगलौर मार्ग पर सड़क किनारे लगाया था, जिसका रंग हरा था और इस पर उन्होंने अपनी और राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह की फोटो लगाई थी। प्रधान का आरोप है कि इसका हरा रंग होने के कारण प्रशासन ने इसको हटवाया है। पहले उन्होंने इस पर राज्यमंत्री की फोटो लगाई और बाद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की, लेकिन उसके बाद भी बोर्ड को उतरवा दिया गया।
देर शाम उन्होंने भगवा रंग का दूसरा बोर्ड तैयार कराकर लगवाया, जिस पर नीचे की तरफ उनकी और ऊपर की तरफ भगवान शिव की फोटो लगाई गई। मामूर हसन का कहना था कि हरे रंग को लेकर बोर्ड हटवाए जाने का उन्हें बड़ा अफसोस है। जब इस मामले में खंड विकास अधिकारी आजम अली से पूछा गया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। कहा कि प्रशासन की तरफ से न तो कोई बोर्ड लगाया गया न ही उतारा गया। जानकारी कराएंगे।