Katni Warehouse Inspection: अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

ware house katni galla mand

Katni Warehouse Inspection: अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने  वेयर हाउस का निरीक्षण किया।  कटनी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित अमानक स्तर की धान के परीक्षण हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जांच दल का गठन किया गया। जिसके तारतम्य में तहसील रीठी के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति देवगांव एवं कृषि विपणन सहकारी समिति मर्यादित रीठी द्वारा संचालित धान उपार्जन केन्द्र जो कि सांई राम वेयरहाउस में स्थित हैं का निरीक्षण बुधवार को अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा किया गया।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया रिजेक्ट धान अमानक स्तर की पायी जाने पर शासन के दिशा निर्देशानुसार पुनः नियमानुसार अपग्रेड कराकर धान जमा करने हेतु खरीदी प्रभारी को निर्देशित किया गया, इसके साथ ही उपार्जन केन्द्र में अमानक धान के सेम्पल भी लिये गये।

इसे भी पढ़ें-  PAK vs SL: उधर वेलिंग्टन में भारत की जीत का जश्न, इधर लाहौर में 'पाकिस्तान दहन'- 110 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम