Sunday, May 17, 2026
Latest:
katniLatest

Katni Train Accident: कटनी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, बाधित रही ट्रेनों की आवाजाही

Katni Train Accident: कटनी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, बाधित रही ट्रेनों की आवाजाही NKK  गुड्स ट्रेन का डिब्‍बा डब्बा पटरी से उतर गया। मालगाड़ी का डिब्बा ट्रेक से उतरने के कारण मालगाड़ी रेल लाइन का आवागमन प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर के पास हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर रेलवे के आला अधिकारी पहुंच गए और आनन फानन में राहत कार्य शुरू करा दिया गया है। आज तड़के लगभग साढ़े 5 बजे हुई रेल दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है।

मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरने की जानकारी लगने के बाद डीआरएम जबलपुर भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके निरक्षण करते हुए उन्होंने लाइन दुरुस्ती करण का कार्य तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। खबर लिखे जाने तक ट्रैक पर मरम्मत का कार्य जारी रहा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम