Katni Traffic Rules: नशे का सेवन कर बस चलाने वाले ड्राईवर का लायसेंस 3 माह के लिए निलंबित

Katni Traffic Rules: नशे का सेवन कर बस चलाने वाले ड्राईवर का लायसेंस 3 माह के लिए निलंबित ड्राईवर को तंबाकू का नशा कर वाहन चलाना मंहगा पड गया। ड्राइवर के तंबाकू का नशा लगने के कारण अनियंत्रित होकर मेडिकल दुकान मे घुसी बस का मामला कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल आर. टी. ओ.को बस ड्राइवर के विरूध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। को कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा संज्ञान में लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता ने घटना की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मोटरयान अधिनियम के प्रावधान के तहत बस चालक रामकुमार डोकरिया विजयराघवगढ़ निवासी का वाहन लाइसेन्स तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश मिलने के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रकरण के संबंध में जांच की जाकर विजय ट्रांसपोर्ट सर्विस को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसपर विजय ट्रांसपोर्ट सर्विस कटनी द्वारा अपने पक्ष में उल्लेख किया गया कि उनकी बस क्रमांक एम.पी.09 एफए -2398 बस नियमित समय एवं वैध प्रभावी दस्तावेजों के साथ संचालित थी। संलग्न दस्तावेज अनुसार बस चालक रामकुमार कोल पिता सुखलाल निवासी डोकरिया विजयराघवगढ़ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
डोकरिया निवासी बस चालक रामकुमार कोल लाईसेन्स क्रमांक एम.पी 2120050002362 द्वारा घटना के संबंध में किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किये जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन चालक का लाइसेन्स 21 नवंबर 2023 से तीन माह के लिए निलंबित करनें की कार्यवाही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गुप्ता द्वारा की गई है।








