katniLatestमध्यप्रदेश

Katni पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने किया शहर भ्रमण, जानीं व्यवस्थाएं

कटनी Katni पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने आज शहर में अवैध गतिविधियों में अंकुश लगाने तथा शहर में शांति कायम रखने के उद्देश्य से समस्त थानों के प्रभारियों के साथ भ्रमण किया।

IMG 20240201 WA0029

एसपी का आज यह पैदल मार्च कोतवाली थाने से प्रारम्भ होकर सुभाष चौक, फारेस्टर ग्राउंड, चौपाटी, गणेश चौक, मेन रोड स्टेशन पार्किंग एरिया सहित शहर के प्रमुख स्थानो में सर्चिंग की। पुलिस अधीक्षक के साथ कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा, कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे, रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव, बस स्टेण्ड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा l

IMG 20240201 WA0027

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम