katniLatest

Katni SP बोले कानून का राज गड़बड़ की तो खैर नहीं, कांबिंग गस्त में फरार चल रहे 100 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांबिंग गस्त के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 100 आरोपियों को कटनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी -Katni SP अभिजीत रंजन ने कल कहा कि  यहां कानून का राज है। गड़बड़ की तो खैर नहीं, दरअसल कल कांबिंग गस्त में फरार चल रहे 100 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया।यह अभियान निरन्तर जारी है।

रात्रि कांबिंग गस्त के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 100 आरोपियों को कटनी पुलिस ने किया गिरफ्तार साथ ही 32 गुण्डा बदमाश व 33 निगरानी बदमाशो को चेक कर दी गई हिदायत साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये शराब जप्त कर 18 प्रकरण किये पंजीबद्ध।

आरक्षक से लेकर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तक रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहे मैदान मे, 269 से अधिक के बल को अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारियो के नेतृत्व में टीमों का गठन कर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित कर रवाना किये।

रात्रि कांबिंग गस्त दरम्यानी रात पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन के कुशल मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित अलग अलग टीमों के माध्यम से कटनी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध  न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उपर्युक्त लंबे समय से फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पूर्व मे इनाम राशि की उद्घोषणा की गई थी।

जिले की क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं बदमाशों के मन मे भय पैदा करने के उद्देश्य से दरम्यानी रात जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 33 स्थाई वारंट, 77 गिरफ्तारी वारंट कुल 100 वारंट तामिल किए गए हैं। साथ ही 32 गुण्डा बदमाश एवं 33 निगरानी बदमाशों एवं 4 जिला बदर को कांबिंग गस्त के दौरान चेक कर आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। साथ ही अवैध शराब के विरुद्ध 18 प्रकरण मे दर्ज कर अवैध शराब जप्त की गई। कांबिंग गस्त के दौरान थाना बहोरीबंद द्वारा ग्राम रामनगर के पास जंगल के नाले से करीब 09 क्विंटल महुआ लाहान कीमती 90000 रुपए का बरामद कर नष्टीकरण कराया गया एवं एक व्यक्ति से 5 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 34 a आब एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। एक बार पुनः कांबिंग गस्त में 100 वारंटियों को गिरफ्तार कर कटनी पुलिस ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि कटनी में कानून का राज है और अपराधी चाहे जितना शातिर हो अगर वह जिले की कानून व्यवस्था के साथ छेड़खाड़ करेगे वह कटनी पुलिस के शिकंजे से बच कर नही निकल पायेगे।

उक्त समस्त कार्यवाही में पूरे जिले की टीम शामिल रही जिसमें समस्त थाना/चौकी/ पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल एक साथ दबिश देकर उक्त समस्त वारंटियो को गिरफ्तार करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किये है जिनके उत्साह वर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व में उद्घोषित इनाम राशि से पुरूष्कृत किया जावेगा।

Back to top button