#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेश

Katni Result कटनी की चारों सीटों पर भाजपा की अजेय बढ़त, संजय, प्रणय, संदीप, धीरेन्द्र जीत की ओर

MP Election Results Live Katni Result कटनी जिले में बीजेपी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी चारों सीटों में लगभग अजेय बढ़त बना ली है विजयराघवगढ़ में संजय पाठक करीब 11 हजार वोट से आगे हैं। बहोरीबंद में प्रणय पांडे तथा कटनी में संदीप जायसवाल व बड़वारा में धीरेन्द्र सिंह भी जीत की ओर अग्रसर हैं।

बहोरीबंद विधानसभा, 12 राउंड
सौरभ सिंह कांग्रेस 44438
प्रणय पांडेय भाजपा 55993
भाजपा आगे 11555

विधानसभा विजयराघवगढ़, 9 राउंड
संजय पाठक भाजपा 42958
नीरज सिंह कांग्रेस 32946
भाजपा आगे 10012

अभी अभी

मुड़वारा 9 राउंड में 11697 से भाजपा से आगे
विजयरघवगढ 11 राउंड में 11562 से भाजपा आगे
बहोरीबंद 13 वे राउंड 11607 से भाजपा आगे
बड़वारा 11 वे राउंड 23876 से भाजपा आगे

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना में 160 से ज्यादा सीटों पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों पर आगे है। बुधनी से शिवराज सिंह चौहान जीत गई, निवास सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए।

class=lazy

2 : 14 : 49 PM

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह पिछड़ने के बाद अब हुए 12839 से आगे

 दिमनी से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बसपा प्रत्याशी से पिछड़ने के बाद अब 12 वें राउंड में 12839 मतों से आगे हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अब विधानसभा में तोमर के प्रभाव वाले क्षेत्र की इवीएम के मतों की गिनती हो रही है। इसलिए अब वे आगे हो गए हैं और उनकी बढ़त बढ़ती जाएगी।

2 : 13 : 43 PM

बुदनी में सीएम शिवराज 71 हजार से ज्यादा मतों से आगे

 सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीट पर कमल खिलता नजर आ रहा है। बुधनी सीट पर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 राउंड की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 71655 मतों से आगे चल रहे हैं। शिवराज को 12वें राउंड तक 100558 मत मिले, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को 28923 वोट प्राप्त हुए हैं। जिले की अन्य सीटों का हाल

Back to top button