Katni Rain कटनी शहर में अब से कुछ देर पहले अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से चटक धूप के बाद दोपहर बारिश से तरबतर शहर ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। मौसम विभाग की मानें तो यह प्री मानसूनी बारिश थी। इस बार सामान्य से अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। जो भीहो लेकिन बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली हालांकि अब उमस तथा बीमारियों का खतरा बन गया है। बता दें कि जिले में आज भी पारा 42 डिग्री से पार जा रहा था। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि देर शाम हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी या गरज के साथ बूंदाबांदी होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।