katniLatestमध्यप्रदेश

katni railway station सहित देश के 506 स्टेशनों के उन्नयन कार्य का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे PM मोदी

katni railway station प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छह अगस्त को सुबह नौ बजे अमृत भारत योजना के अंतर्गत चुने गए देश के 506 स्टेशनों के उन्नयन कार्य का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इनमें कटनी, कटनी मुड़वारा, कटनी साउथ खजुराहो सहित मध्य प्रदेश के 27 रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा इस दौरान खजुराहो स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे और वहीं से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। गौरतलब है कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश के जिन 506 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तरह ही खजुराहो रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा। शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। शर्मा ने कहा कि खजुराहो एवं क्षेत्र की अन्य स्टेशनों पर सुविधाओं के विकास से समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र को लाभ मिलेगा तथा इस क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार का विकास होगा।
उन्नयन के लिए खजुराहो लोकसभा को सबसे ज्यादा बजट दिया गया है।  इसके साथ ही खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले कटनी जंक्शन को 30 करोड़, कटनी साउथ को 20 करोड़ एवं कटनी मुरवाड़ा के लिए 22 करोड रुपए का बजट दिया गया है। खजुराहो रेलवे स्टेशन के लिए 260 करोड़ रुपये दिये गए हैं।

Back to top button