katniमध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की सख्ती – फरार वारंटियों व अपराधियों पर कसा शिकंजा

कटनी पुलिस की सख्ती – फरार वारंटियों व अपराधियों पर कसा शिकंज

कटनी- जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा 29 एवं 30 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात एक विशेष रात्रिकालीन कांबिंग गस्त अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान जिले भर में फरार, वांछित एवं संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में सीएसपी कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा सहित जिले के 15 थाना प्रभारियों ने 190 से अधिक पुलिस बल के साथ स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

विशेष कांबिंग गस्त के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, महिला संबंधी अपराधों सहित अन्य गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को चिन्हित कर रातभर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में वांछित थे, जिनकी गिरफ्तारी से प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में 91 से अधिक निगरानी बदमाशों एवं सूचीबद्ध गुण्डों की सघन चेकिंग कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार सख्त चेतावनी दी गई।

कांबिंग गस्त के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही

गिरफ्तारी वारंटी – विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी प्रकरणों में कुल 47 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। स्थाई वारंटी – विभिन्न प्रकरणों में जारी 17 स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी की गई। गुंडा चेकिंग – कुल 45 गुण्डों के निवास स्थानों पर जाकर चेकिंग की गई। निगरानी बदमाश – 46 निगरानी बदमाशों के घरों पर अचानक दबिश देकर सत्यापन किया गया। अवैध शराब परिवहन/विक्रय – अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थान पर सेवन के विरुद्ध 17 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। संमंस एवं जमानती वारंट – अभियान के दौरान 58 जमानती वारंट एवं 56 संमंस तामील किए गए। मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई – रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की गई।
धारा 170 बीएनएसएस – शांति भंग की आशंका पर 06 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धारा 126, 135 बीएनएसएस शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 39 प्रकरणों में 41 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। धारा 129 बीएनएसएस – 12 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Back to top button