katniLatest

Katni Police News सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

कटनी । बीते 31 अगस्त को पुलिस की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक उपनिरीक्षक राजेश सिंह बघेल व रामयश मिश्रा तथा कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह की विदाई के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, सूबेदार रवीन्द्र सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम