Site icon Yashbharat.com

KATNI NEWS: 15 दिन से लापता अभिषेक का नदी में मिला बोरे में बंद शव, जनिये पूरा मामला

e439ff1f 4163 4de9 8612 f748ed8bcd7b

कटनी । जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत महानदी में एक युवक की बोरे में बन्द लाश मिलने  सनसनी फैल गई। युवक बीते 15 दिनों से लापता था। SP स्वयं मामले की जांच करने पहुंचे।

वार्ड नंबर 6 निवासी एक युवक की लाश हिनौता गांव के महानदी पुल के पास बोरे के अंदर मिली है। युवक अपने घर से करीब 15 दिन से लापता था। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी मौके पर पहुंचे थे। मामले से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी अभिषेक पिता कैलाश प्रसाद ताम्रकार (29 वर्ष) 29 जनवरी को घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसके परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच 13 फरवरी की सुबह विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत हिनौता गांव महानदी पुल पास बोरे के अंदर एक युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस टीम वहां पर पहुंची। जहां पर युवक की शिनाख्त लापता हुए युवक अभिषेक के रुप में की गई।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीओपी शिखा सोनी, टीआई सुधाकर बारस्कर भी मौजूद रहे। युवक का शव देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या काफी दिन पहले की गई होगी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

 

Exit mobile version