katni

Katni News: बड़वारा में रेलवे साइडिंग में हाईवा की टक्कर से युवक की मौत

कटनी। बड़वारा थानांतर्गत बीती शाम बड़ेरा में रेल्वे साइडिंग में हाईवा की टक्कर एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई दी गई।

जानकारी अनुसार विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम धौरा में रहने वाला रोहित कोल पिता धनीराम
18 वर्ष बिलायत कला बड़ेरा के पास रेल्वे साइडिंग में मजदूरी का काम कर रहा था, तभी साइडिंग में लगे हाईवा ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई ।

मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके में पहुँचकर शव को अपने अधिकार में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौंप दिया ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम