Katni Mudwara: शहडोल लौट रहे युवक को बदमाश ने चाकू मारी

Katni Mudwara: शहडोल लौट रहे युवक को बदमाश ने चाकू मारी कुछ दिन पहले एक यात्री का मोबाइल छीनने को लेकर उसकी हत्या कर दी गई थी। अब मुड़वारा स्टेशन के पास एक युवक का मोबाइल छीनते हुए बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू फंसा था और लोगों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया।
रात को वह मुड़वारा स्टेशन में उतरा और कटनी साउथ स्टेशन जा रहा था
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्वे के नीरज सिंह कर्नाटक में काम करने के बाद शहडोल लौट रहा था। रात को वह मुड़वारा स्टेशन में उतरा और कटनी साउथ स्टेशन जा रहा था। उसी दौरान उसके पीछे तीन युवक लग गए।
चाकू नीरज के हाथ में फंसा रहा और बदमाश उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए
नीरज ने मुड़वारा स्टेशन के बाहर उनसे कटनी साउथ जाने का रास्ता पूछा तो वे उसका मोबाइल व समान छीनने लगे। युवक ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। चाकू नीरज के हाथ में फंसा रहा और बदमाश उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल नीरज किसी तरह से ऑटो स्टैंड पहुंचा, जहां से लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक उसके चाकू को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।








