Latest

विकास कार्यों में निरंतर प्रयासरत कटनी महापौर प्रीति सूरी

कटनी। 13 फरवरी संतकवंर राम वार्ड में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी स्थानीय पार्षद गोविंद चावला एवं एमआईसी मेंबर, लोक निर्माण बिभाग डॉक्टर रमेश सोनी की गरिमामय उपस्थिति में लगभग 36 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक चमनलाल आनंद, रामचंद्र मोटवानी, रूपचंद मोटवानी द्वारा कराया गया।

संतकँवर राम वार्ड मे लगभग 36 लाख की लागत के विकास कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठों से सम्पन्न कराया

भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड वासियों द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी को माधव नगर और शहर के सभी वार्डो में निरंतर विकास कार्यों हेतु आभार व्यक्त कर पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा की कटनी को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास की संभावनाओं को तलाशते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा की प्रत्येक वार्ड की जरूरतों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, नगर को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद बीडी शर्मा जी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं कटनी विधायक संदीप जायसवाल एवं भाजपा संगठन का भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। आप सभी के सहयोग से नगर के प्रत्येक वार्डो के वार्ड वासियों की मांग और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है ।

इस अवसर पर एम आई सी सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, बीना बैनर्जी ,पार्षद सीमा श्रीवास्तव ,राजू मखीजा, ईश्वर बहरानी पूर्व पार्षद महेश होतवानी, अजय वीरथानी, हंसराज पंजवानी ,बलराम बहरानी,राजकुमार वासरानी रमेश टहलानी,राम मोटवानी ,बंटू रोहरा कृष्णचंद्र बहरानी, दिलीप देवानी, सुरेश कुमार रावलानी, तीरथ दास, भारत मोटवानी,जयराम दास गुरनानी वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।

Back to top button