कटनी: मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का कटनी पहुंचने पर कलेक्टर, एस पी ने किया स्वागत
कटनी: मध्यप्रदेश उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का कटनी पहुंचने पर कलेक्टर, एस पी ने किया स्वागत

कटनी उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का रविवार की प्रातः कटनी आगमन पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने सर्किट हाउस में भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर सी एम एच ओ डा आठ्या, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, एस डी एम प्रदीप कुमार मिश्रा एवं तहसीलदार बी के मिश्रा और नायब तहसीलदार आकाश दीप नामदेव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व उपमुख्यमंत्री का कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एस डीएम, और सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।
बताते चलें कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का रविवार 21 जुलाई को कटनी अल्प प्रवास पर आगमन हुआ।
वे रविवार को प्रातः 4.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यहां कटनी पहुंचेंउपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल यहां अल्प विश्राम के बाद प्रातः मैहर जिले के ग्राम खेरवासानी अमदरा के लिए प्रस्थान किया। जहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने रवाना हुए।








