katniLatestमध्यप्रदेश

Katni Jawara Visarjan कटनी में जवारा विसर्जन शोभायात्रा का अद्भुत नजारा, देखें भव्य जुलूस बस एक क्लिक पर

wp 1698077362977

जिले भर में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व का उत्साह रहा। इस दौरान जिले भर में विभिन्नाा स्थानों पर हवन भंडारों का आयोजन किया गया।

मां भगवती की पूजन में जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका। मातारानी के जयकारों, भजनों से गूंजते मंदिर और सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतार।

wp 1698077351323

ये नजारे थे शारदीय नवरात्र पर नगर के मातारानी के दरबारों के। यहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।

IMG 20231023 WA0093

श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में जल चढ़ा कर पूजन, हवन किया। इस दौरान जवारों विसर्जित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG 20231023 WA0091 IMG 20231023 WA0089 IMG 20231023 WA0090 IMG 20231023 WA0086

जिले भर के मंदिरों में नवरात्र पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शहर के जालपा देवी मंदिर, विजयराघवगढ़ स्थित मां के मंदिर, बहोरीबंद के तिगवां मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही पहुंची। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह जगह धार्मिक आयोजन किए गए। भीड़ के बावजूद भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। शहर के प्रमुख जालपा देवी मंदिर में भी सुबह से महिला, पुरुष, बच्चे और युवा माता के दर्शन करने के लिए कतारों में पहुंचे।

IMG 20231023 WA0080 IMG 20231023 WA0081 IMG 20231023 WA0083 IMG 20231023 WA0085 IMG 20231023 WA0084 IMG 20231023 WA0082 IMG 20231023 WA0087

उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह के बर्मन मोहल्ला स्थित देवी मंदिर से जवारा जुलूस

उपनगरीय क्षेत्रों में भी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह, एनकेजे, दुर्गा चौक के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। लोग अपने घरों में भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मां अंबिका पूजन अर्चन किया।

Back to top button