
Katni: रहस्यमयी ढंग से 25 अगस्त से लापता रितिक मलिक, परिजन दर-दर भटक रहे मदद की आस में। बी.डी. अग्रवाल वार्ड गणेश चौक निवासी रितिक मलिक (22 वर्ष) 25 अगस्त की दोपहर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए। युवक के लापता होने के बाद से परिवारजन बुरी तरह परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश में भटक रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रितिक मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और 25 अगस्त दोपहर 12 बजे गणेश चौक से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने बताया कि अब तक हर जगह तलाश की जा चुकी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को रितिक दिखाई दे तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर सूचना दें। 8305382782 /9340880032 जानकारी देने वाले को ₹21,000 का नगद इनाम दिया जाएगा।
परिजनों की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, उन्हें उम्मीद है कि शहरवासी मदद कर उनके बेटे को सुरक्षित घर वापस ला सकेंगे।








