Katni Curfew: लॉकडाउन की स्थिति लेने कटनी पहुंचे IG
कटनी। लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने आज सोमवार को जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान कटनी प्रवास पर रहे।
दोपहर 12 बजे के बाद आईजी श्री चौहान कटनी पहुंचे और जिले के शहरी क्षेत्र की व्यवस्थाओं व पुलिस अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने कैमोर के लिए रवाना हो गए।
वहीं पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि विभिन्न मामलों में जप्त का मादक पदार्थ गांजा का विनष्टीकरण कैमोर स्थित एसीसी प्लांट की कीलन में किया जाना है। इसलिए आईजी श्री चौहान का कटनी आगमन हुआ और वो सीधे कैमोर रवाना हो गए।0

