katniLatest

Katni Crime: मामूली विवाद पर दो पक्षों में चली चाकू, एक घायल; पुलिस ने की काउंटर कार्रवाई

Katni Crime: मामूली विवाद पर दो पक्षों में चली चाकू, एक घायल, पुलिस ने की काउंटर कार्रवाई

कटनी। कोतवाली के सब्जी मंडी क्षेत्र में शुक्रवार की देरशाम दो पक्षों के विवाद में चाकूबाजी की घटना प्रकाश में आई है। चाकू से हुए हमले में एक युवक को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध काउंटर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सुजल पिता सतीश खटीक का विवाद शुक्रवार की देरशाम सब्जी मंडी क्षेत्र में बिट्टू कछवाहा, कल्लू बकरा व करन कछवाहा से हो गया।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद बढ़ा तो बिट्टू कछवाहा, कल्लू बकरा व करन कछवाहा ने मिलकर सुजल पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुजल के सिर में गंभीर चोंटे आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सुजल की शिकायत पर बिट्टू कछवाहा, कल्लू बकरा व करन कछवाहा के विरूद्ध धारा 296,115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी मामले में पुलिस ने ईश्वरीपुरा वार्ड निवासी बिट्टू कछवाहा की शिकायत पर सुजल खटीक व नीरज खटीक के विरूद्ध भी धारा 296,115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

Back to top button