katni

Katni Crime: दिनदहाड़े मकान के अंदर से सवा लाख के जेवर ले गए चोर

Katni Crime: दिनदहाड़े मकान के अंदर से सवा लाख के जेवर ले गए चोर। बाकल थाना अंतर्गत ग्राम मढिया में एक मकान से दिन दहाड़े सवा लाख के जेवर चोरी जाने का मामला प्रकाश आया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मढिय़ा निवासी रमेश प्रसाद चौधरी के मकान में बदमाशों ने दिन दहाड़े धावा बोला और अंदर से 1 लाख 26 हजार रूपए के जेवर लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 354, 480 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Back to top button